प्रधानमंत्री को ब्राज़ील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान - "द ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द नेशनल ऑर्डर ऑफ़ द सदर्न क्रॉस" से सम्मानित किया गया

 

ब्राज़ील के राष्ट्रपति, महामहिम लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ब्राज़ील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान - "द ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द नेशनल ऑर्डर ऑफ़ द सदर्न क्रॉस" से सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री ने इस विशिष्ट सम्मान के लिए राष्ट्रपति, सरकार और ब्राज़ील की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। पुरस्कार स्वीकार करते हुए, उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत के 1.4 अरब लोगों और भारत तथा ब्राज़ील के बीच मैत्री के चिरस्थायी बंधनों के प्रति एक श्रद्धांजलि है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति लूला भारत-ब्राज़ील रणनीतिक साझेदारी के निर्माता थे और यह पुरस्कार द्विपक्षीय संबंधों को और ऊँचाइयों तक ले जाने के उनके अथक प्रयासों के लिए भी उतना ही सम्मान की बात है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह सम्मान दोनों देशों के लोगों को अपने मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और गहरा करने के लिए प्रेरित करेगा।